☜ Click Here to Star Rating



कंचनपुर थाना के साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज उदयवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को दी साइबर अपराधों की जानकारी।

कंचनपुर थाना के साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज उदयवीर सिंह ने गांव रूपसपुर और कंचनपुर में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों की जानकारी दी।

.

उदयवीर सिंह ने छात्रों को CEIR पोर्टल और संचारसाथी ऐप के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1930 और 7877366615 की जानकारी भी दी। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।

इंदिरा गांधी सीनियर स्कूल कंचनपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के संचालक वीरो जादौन और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। रूपसपुर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रिंसिपल रामदास बघेला और अन्य स्टाफ मौजूद थे।

इस जागरूकता अभियान में थाना कंचनपुर के हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार भी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास साइबर अपराधों से बचाव और जागरूकता फैलाने का एक कदम है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading