☜ Click Here to Star Rating



हनुमानगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने के आरोपी को किया गिरफ्तार।

हनुमानगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर क्लीन’ अभियान के तहत सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में

.

आरोपी बिहारी बस्ती, वार्ड नंबर 50, गरिमा किरयाणा स्टोर हनुमानगढ़ जंक्शन का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत शांतिभंग का मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी अभियान में हेड कॉन्स्टेबल पालाराम और कॉन्स्टेबल विनोद कुमार व बलवंत कुमार की टीम शामिल थी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टर और अपराधियों को फॉलो करना अपराध है। हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों को डराना भी कानूनन अपराध माना जाता है।

हनुमानगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया सेल 24 घंटे निगरानी रख रही है। इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वालों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने पर जोर दिया जा रहा है। आपराधिक गिरोहों के अनुयायियों पर भी कड़ी नज़र रखी जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading