☜ Click Here to Star Rating



बाड़मेर जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर ने गुरुवार को गांधी चौक से अहिंसा सर्किल तक वोट चोर गद्दी छोड़ो कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में मिशाल लेकर चले। वहीं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन महामंत्री मेवाराम सोनी ने बताया कि

.

दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेसियों ने गुरुवार रात को 8 बजे गांधी चौक से कैंडल मार्च निकाला। इसमें स्थानीय नेता मौजूद रहें।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गफूर अहमद ने कहा कि यह केवल एक कैंडल मार्च नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का बिगुल है। भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हो रही वोट चोरी, देशवासियों के अधिकारों और हितों की लूट है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा आमजन के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है, इसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दिलीप माली, सोहनलाल चौधरी, सेवादल जिलाध्यक्ष सोनाराम मंसुरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भूपेंद्र राजबेरा, लक्ष्मण गोदारा, मुकेश जैन, गडरारोड प्रधान सलमान खान, धनाऊ प्रधान शमा बानो, धोरीमन्ना प्रधान इंदुबाला बिश्नोई, शिव प्रधान महेंद्र जाणी, एडवोकेट शाकर खान, अमित बोहरा, रऊफ राजा खलीफा, मुल्तान सिंह आदि उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading