जालोर में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम में मनाया जा रहा हैं। जिसकों लेकर कई अतिथि व लोग पहुंच चुके हैं। आज यहां कि 110 को मुख्य सचेतक व कलेक्टर के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
79वें स्वाधीनता दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 15 अगस्त, शुक्रवार को शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में किया जा रहा हैं। सुबह 9 बजे राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के द्वारा ध्वजा रोहण किया जायेगा। जिसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उसके बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन व मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन किया जायेगा।
स्टेडियम ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। जिसके बाद जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
110 लोगों को किया जायेगा सम्मानित
जालोर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जालोर में जिला स्तर पर करीब 110 कर्मचारियों, अधिकारियों, समाजसेवी व भामाशाहों का राजस्थान विधान सभा मुख्य सचेतक व जिला कलेक्टर के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जालोर में स्वतंत्रता दिवस सरकारी भवनों को रंग-बिरंगी रोशनी से संजाया
जालोर में आज स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालोर शहर के मुख्य चौराहा, सरकारी भवनों व जालोर के स्वर्णगिरी दूर्ग को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया हैं। वही सुबह से शहर में देशभक्ति गीतों के स्वर सुनाई दे रहे हैं।

तिरंगे रंग की रोशनी से सजी कोर्ट की भवन
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments