![]()
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनोज सिंघवी एवं अन्य नेता
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी शनिवार को जोधपुर पहुंचे । इस दौरान सर्किट हाउस पर उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए बिहार में चल रहे चुनाव आयोग के एसआईआर अभियान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव आय
आधार कार्ड को भी दस्तावेज नहीं माना जा रहा
उन्होंने कहा कि खुद चुनाव आयोग उनकी ओर से जारी मतदाता कार्ड को भी प्रमाण नहीं मान रहा है। जबकि पहले आधार कार्ड के बगैर किसी भी सरकारी योजना से लेकर काम नहीं होता था। अब चुनाव आयोग उसी आधार कार्ड को भी नहीं मान रहा है।
उन्होंने कहा कि मतदाता पुनर्निरीक्षण प्रक्रिया एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इसकी टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी केंद्र की सरकार ने उसे करवाया था। लेकिन उस समय चुनाव से दो साल पहले इस प्रक्रिया को किया गया था। जिससे कि यदि किसी का नाम काटा जाए तो उसे अपील करने का मौका मिल सके, लेकिन बिहार में जिस तरीके से करोड़ों लोगों का नाम वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया उसको लेकर हमारा सवाल है।
अपील का मौका नहीं मिलेगा
अब बिहार चुनाव में बहुत ही कम समय बचा है इस दरमियान जिन लोगों के नाम कट गए हैं उन्हें अपील करने का मौका भी नहीं मिल सकेगा। कहीं ना कहीं यह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ ओर विपक्ष के इंडिया एलायंस के दल हैं। राहुल गांधी जो लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं उनकी बात पर भी चुनाव आयोग हलफनामा मांग रहा है ये कैसा बेहूदा मजाक है।
शिकायत करने वाले से मांगा जा रहा हलफनामा
राहुल गांधी ने जब इसको लेकर चुनाव आयोग से सवाल किया तो उन्होंने उल्टा राहुल गांधी से ही हलफनामा मांग लिया। यह तो वह बात हो गई जिसमें कोई व्यक्ति पुलिस को कह रहा है कि चोर भाग रहा है। इस पर पुलिस शिकायत करने वाले व्यक्ति से ही हलफनामा मांगने की बात कह रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर गंभीर है और देशभर में इसको लेकर आवाज उठाई जाएगी। जिसमें यह बताया जाएगा कि भाजपा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की ओर से किस तरह से उल्लंघन किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments