☜ Click Here to Star Rating



कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश राठौर को ज्ञापन सौंपा।

बूंदी में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक निजी स्कूल में छत गिरने से पांच बच्चे घायल होने की घटना को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार रोकने के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों के दबाव में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश राठौर को बाहर आकर ज्ञापन लेना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के भवनों की जांच की मांग की।

ज्ञापन में सेंट पॉल निजी स्कूल की घटना का जिक्र किया गया। यहां 15 अगस्त को भवन की छत गिरने से पांच छात्र घायल हुए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नैनवां क्षेत्र में भी एक सरकारी स्कूल की छत गिरने की घटना सामने आई है।

प्रदर्शन के दौरान राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक पीसीसी सदस्य चर्मेश शर्मा ने कहा कि बूंदी जिले में स्कूलों में अध्ययन करने वाले मासूम विद्यार्थियों के जनजीवन से खिलवाड़ असहनीय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मासूम छात्रों की जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह रंधावा ने कहा कि शिक्षा विभाग को तत्काल सभी क्षतिग्रस्त भवनों और कक्षा कक्ष की मरम्मत करवानी चाहिए। पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश दाधीच ने कहा कि स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिये।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शनकारियों में ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह रंधावा, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश दाधीच, युवा नेता कुणाल पारीक, एनएसयूआई के पूर्व शहर अध्यक्ष अमन राठौर, राजू मीणा गोवर्धनपुरा, गुरुतेज सिंह रंधावा, रमेश गुर्जर, दीपक चांदना, अर्शदीप रंधावा, अमित जांगिड़, नरेश सैनी, शाहरुख खान, श्रवण शर्मा, कालूलाल मीणा आदि सम्मिलित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading