☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में अभिनव प्रयोग किया है। बोर्ड ने पहली व दूसरी पारी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग नियम लागू किए हैं। पहली पारी के अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद में प्रश्न पत्र (क्वेश्चन पेपर) साथ ले जाने

.

वहीं, दूसरी पारी के अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र साथ ले जाने की अनुमति दी गई है। उधर, बुधवार को पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। पटवारी के 3705 पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त को दो पारियों में होगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक होगी, वहीं दूसरी पारी दोपहर 3 से 6 बजे तक होगी।

प्राध्यापक व कोच के 3225 पदों के लिए आवेदन आज से

आरपीएससी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) के हिंदी और अंग्रेजी सहित 27 विषयों के 3225 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन गुरुवार से शुरू होंगे। 12 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading