![]()
राजस्थान के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का समय बदल गया है। सर्दी शुरू होने से ठीक पहले एक अक्टूबर को समय बदल जाता है। हालांकि पिछले तीन साल से समय परिवर्तन का आदेश बदलता रहा है लेकिन इस बार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने समय में परिवर्तन नहीं किया। इसे
शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार एक अक्टूबर से एकल पारी स्कूल का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दो पारी वाले स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12:30 और 12:30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। पहले एकल पारी स्कूल का समय सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े बारह बजे तक था। वहीं दो पारी में सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक पहली पारी और साढ़े बारह बजे से छह बजे तक दूसरी पारी संचालित हो रही थी। अब दोनों पारी में आधा-आधा घंटा स्कूल कम लगेगा। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को घर से काफी दूर स्कूल जाना पड़ता है। ऐसे में वापसी के समय अंधेरा हो जाता है। सर्दी में इसी अंधेरे से पहले स्कूल की छुट्टी कर दी जाती है।
इस बार नहीं मानी संगठन की
हर बार शिक्षक संगठन ज्ञापन देते हैं और माध्यमिक शिक्षा निदेशक एक अक्टूबर के बजाय सोलह अक्टूबर से तारीख बदल देते हैं। इस बार भी ज्ञापन दिया गया लेकिन माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने समय नहीं बदला। देर रात तक निदेशक के आदेश का इंतजार होता रहा। शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने इस बार भी ज्ञापन दिया था।
प्राइवेट स्कूल नहीं बदलते समय
उधर, प्राइवेट स्कूल अपनी मनमर्जी से स्कूलों का समय बदलते हैं। सर्दी में आज से स्कूल का समय सुबह दस बजे से चार बजे तक होना चाहिए, लेकिन अधिकांश प्राइवेट स्कूल महज एक घंटे देरी से स्कूल शुरू करते हैं। दिसम्बर-जनवरी और फरवरी में सुबह आठ बजे तक भी स्कूल जाने की स्थिति नहीं होती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments