☜ Click Here to Star Rating



सुषमा बोपन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो देश की प्रगति में सहायक हो।

जयपुर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में श्री चैतन्य अकादमी की ओर से “स्कोर 2025” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की सीईओ एवं डायरेक्टर सुषमा बोपन्ना मौजूद रहीं।

.

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखने लायक था। मोटिवेशनल स्पीच के साथ-साथ छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं। सुषमा बोपन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो देश की प्रगति में सहायक हो।

उन्होंने जोर देकर कहा, “हमें डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस बनने से पहले एक अच्छा भारतीय नागरिक बनना चाहिए। हमें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाना चाहिए।”

उन्होंने बताया स्कॉलरशिप एंड रीवॉर्ड प्रोग्राम के अंतर्गत टॉप क्वालीफाइंग छात्रों को नासा की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा विद्यार्थी विभिन्न आकर्षक गैजेट्स भी जीत सकते हैं।

श्री चैतन्य अकादमी के राजस्थान हेड आर.एल. पूनिया ने स्कॉलरशिप परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा का पहला चरण 28 सितंबर को और दूसरा चरण अक्टूबर 2025 में आयोजित किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading