![]()
झालावाड़ के राजकीय कन्या कॉलेज में छात्राओं ने बनाए पौष्टिक व्यंजन।
झालावाड़ के राजकीय कन्या स्नातकोत्तर कॉलेज में वीमेंस विंग्स वेलफेयर सोसाइटी ने नॉन-फायर रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन की सदस्यों ने दीप प्रज्वलन से किया। संस्था की अध्यक्ष रश्मि टोंग्या, कोषाध्यक्ष अंतिमा जैन, मीडिया हेड पूनम रौतेला और प्रीति बोहरा ने बताया कि पोषण सप्ताह 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाएगा।
छात्राओं ने पोषण को ध्यान में रखते हुए कम समय में तैयार होने वाले व्यंजन बनाए। इनमें अंकुरित मूंग, चना, फाइबर युक्त सलाद, श्रीखंड, केला, शहद और नींबू का प्रयोग किया गया। कार्यक्रम संयोजक और उपाध्यक्ष डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, गृह विज्ञान और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त देखरेख में हुआ।
प्राचार्य चारुलता तिवारी ने पोषण सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला। पूनम रौतेला ने “ईट राइट फॉर बेटर लाइफ” थीम पर चर्चा की। प्रीति बोहरा ने स्टील और मिट्टी के बर्तनों के उपयोग की सलाह दी।
प्रतियोगिता में प्रचिता व्यास प्रथम, मेघा बृजवासी द्वितीय और दिया मीना तृतीय स्थान पर रहीं। वीमेंस विंग्स ने कॉलेज को एक लेक्चर स्टैंड भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन योगिता शर्मा ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments