शिक्षामंत्री मदन दिलावर गुरुवार को जयपुर के सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान दिलावर ने स्टूडेंट्स से बातचीत कर उनसे सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। नवीं और 12वीं के स्टूडेंट्स राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का नाम भी नहीं बता पाए। वहीं एक स्टू

स्कूल में गंदगी देख शिक्षामंत्री ने खुद सफाई कर व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की।
दरअसल, गुरुवार को शिक्षामंत्री मदन दिलावर जयपुर के स्कूलों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले दिलावर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पानी पेंच पहुंचे। जहां नामांकन 334 स्टूडेंट्स का था जबकि प्रार्थना सभा में मात्र डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। वहीं प्रार्थना सभा भी मोबाइल से कराई जा रही थी। जिसको लेकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर कर छात्र-छात्राओं से प्रार्थना करने के आदेश दिए।

दिलावर ने बच्चों के स्कूल ड्रेस के साथ ही उनके नाखून चेक किए।
इसके बाद मंत्री शहीद मेजर योगेश अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मुरलीपुरा पहुंचे। जहां प्रिंसिपल समेत अन्य स्टाफ अनुपस्थित मिला। वहीं स्कूल में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले। जिसे देख मंत्री दिलावर ने प्रिंसिपल और टीचर्स के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान दिलावर ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे।
इसके बाद मंत्री दिलावर उच्च माध्यमिक स्कूल शास्त्री नगर पहुंचे। यहां भी प्रिंसिपल समेत स्कूल स्टाफ नदारद मिला। वहीं टीचर सैयद शाहिद स्टाफ रूम में बैठे मोबाइल चलाते हुए मिले। इस दौरान नवीं में पढ़ाने वाले टीचर जवाद अली की क्लास में शिक्षा मंत्री द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान की प्रश्न पूछे गए। जैसे देश के प्रधानमंत्री कौन हैं, देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय का क्या नाम है। राजस्थान के मुख्यमंत्री का क्या नाम है। लेकिन स्टूडेंट्स इन सवालों का जवाब भी नहीं दे।

टीचर जवाद दिलावर को स्टूडेंट्स से जुड़ी जानकारी नहीं दे पाए।
दिलावर ने इस पर नाराजगी जाहिर कर टीचर से सवाल किया। तो उन्होंने दिलावर को बताया कि आज टीचर डे मनाने के लिए बच्चे आए हैं। इसलिए जवाब नहीं दे पा रहे। जिससे नाराज होकर मंत्री ने टीचर जवाद अली के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

दिलावर ने स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
इसके बाद दिलावर कक्षा 12वीं में इतिहास के पीरियड में पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से राज्यपाल का नाम पूछा, लेकिन बच्चे जवाब नहीं दे पाए। वहीं एक बच्चे से भारत सरकार के वर्तमान गृहमंत्री का नाम पूछा, तो उसने भजन लाल को गृहमंत्री बता दिया। क्लासरूम में गुटका, आलू चिप्स की थैलियां पड़ी हुई पाई गई। जिससे नाराज होकर शिक्षामंत्री ने प्रधानाचार्य सीमा विज के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेश दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments