![]()
सीएम भजनलाल शर्मा ने आज सीएमओ में रतलाम-डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा नई रेल परियोजना और केन्द्रीय भण्डारण निगम द्वारा भरतपुर मे प्रस्तावित नवीन रेल टर्मिनल की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भरतपुर में प्रस्तावित रेल टर्मिनल के निर्माण से किसानों, औद्योगिक इका
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी टर्मिनल के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने के लिए संयुक्त निरीक्षण करें। वहीं इस मौके पर सीएम ने रेलवे अधिकारियों को रतलाम-डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य को आपसी समन्वय से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए वित्तीय संसाधनों एवं तकनीकी आवश्यकताओं को केन्द्र के साथ समन्वय करते हुए प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। साथ ही, परियोजना की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित राज्य सरकार तथा रेलवे के संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में वीसी के माध्यम से संबंधित जिलों के कलक्टर्स भी जुडे़।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments