![]()
सीएम भजनलाल शर्मा ने आज सरकारी विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। सीएम ने कहा कि हमारे विभागों में आपसी कोर्डिनेशन (सामंजस्य) नहीं होता हैं। इसके कारण हमारा एक काम हो रहा है, काम पूरा हो गया। सड़क बन गई, तो दूसरे काम के लिए हम उसके तुरंत बाद उस स
अगर विभागों में आपस में सामंजस्य होगा। हम आपसी सामंजस्य के साथ काम करेंगे तो हमारा विकास भी उसमे दिखेगा।
योजनाबद्ध तरीके से हमें काम करना चाहिए। कितने फुट पर हमारी पाइपलाइन है, उसको हमें देखना चाहिए। कहीं पर सड़क बन रही है तो सड़क के नीचे सीवरेज लाइन पहले बननी चाहिए। उसके बाद सड़क बननी चाहिए। सीएम भजनलाल शर्मा आज एचसीएम रीपा में राज्यस्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
अगले 20-25 सालों को देखकर योजनाएं बने सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा हम अगले तीन-चार साल को ध्यान में रखकर योजना बनाते हैं। लेकिन जैसे ही वह योजना धरातल पर उतरती है, आवश्यकताएं बढ़ जाती हैं। लेकिन अगर हम अगले 20 से 25 और 30 साल के लिए योजनाएं बनाएंगे तो हमारा समावेशी विकास होगा।
इसलिए हम राजस्थान में 2047 के विजन को लेकर योजनाएं बना रहे हैं। होता क्या है अगर हम दो-तीन साल के लिए योजना बनाते है तो वह योजना जमीन पर आती है तो उसके साथ हमारी आवश्कता कई गुना बढ़ जाती है।
कभी-कभी मैं उदाहरण देता हूं कि एक गांव के लिए, एक कॉलोनी के लिए, एक पाइपलाइन डाली जाती है। पानी का आधार उस क्षेत्र की जनसंख्या को लिया जाता हैं। लेकिन जब तक वह पाइपलाइन डलकर तैयार होती है तो वहां की जनसंख्या डबल हो जाती हैं। इसलिए हमें आने वाले 20-25 सालों को ध्यान में रखर पाइपलाइन डालनी चाहिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments