![]()
राजसमंद में सुबह से आसमान में घने बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी हुई।
राजसमंद में बुधवार सुबह से आसमान में काले घने बादल छाए हुए है। सुबह से बारिश के आसार के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। वही सोमवार व मंगलवार को जिले में एक-दो स्थानों को छोड़कर सूखे की स्थिति रही।
इधर जिले में बुधवार को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा ने सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के लिए छुट्टी के आदेश दिए। जिससे बारिश के बाद किसी भी प्रकार का पानी का हादसा न हो और जनहानि नहीं हो। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों सहित प्राइवेट स्कूलों के भवनों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान सरदारगढ़ में 1 मिमी बारिश को छोड़कर कही पर भी बारिश नहीं हुई और सूखे की स्थिति रही। सरदारगढ़ के अलावा आमेट, भीम, देलवाड़ा, देवगढ़, गढ़बोर, केलवाड़ा, खमनोर, कुंवारिया, नाथद्वारा, रेलमगरा, राजसमंद, गिलूण्ड में मंगलवार का दिन सूखा निकला। जिले में 1 जून से अब तक औसत 453 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि 1 जनवरी से अब तक कुल 541 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments