![]()
राजसमंद में 4 दिन फिर मंडराए आसमान में बादल, बारिश के आसार बने।
राजसमंद में 4 दिनों के बाद एक बार फिर से आसमान में बादल मंडराए है। जिसके बाद बारिश के आसार बने है। गत 10 अगस्त को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बाद शाम के समय झमाझम बारिश हुई जिसके बाद लोगो ने गर्मी व उमस से राहत महसूस की थी।
जिले पिछले 24 घंटों के दौरान सभी स्थानों पर सुखा रहा। वही जिले में 1 जून से अब तक 460 मिमी औसत बारिश रिकार्ड की गई। वही 1 जनवरी से अब तक 547 मिमी औसत बारिश रिकार्ड की गई। जिसमें सर्वाधिक बारिश देवगढ़ में 677 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जबकि सबसे कम बारिश सरदारगढ़ में 283 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
जिले के 25 प्रमुख बांधों में से राजसमंद झील, माताजी खेड़ा बांध व भराई बांध सहित कुल 17 बांधों में पानी की जरूरत है। जिसमें राजसमंद झील प्रमुख है झील का कुल गेज 30 फीट है जिसमें 19.05 फीट पानी का आवक हुई है जबकि झील का कुल भराव क्षेत्र 3786 एमसीएफटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments