जैसलमेर जिले में गुरुवार को सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा। जिससे उमस का असर बढ़ गया। लोग बादलों को देख अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे रहे। लेकिन बादल बरसे नहीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पश्चिमी जिले जैसलमेर में चार दिन बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। 14 अगस्त को बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बादलों के आने से धूप से मिली राहत।
तापमान में 1-1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई
जैसलमेर जिले में बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। वहीं दिन भर हवाएं चलती रही। जिससे उमस का असर खत्म हो गया। वहीं लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिली। दिन व रात के पारे 1-1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लोग बादलों को देख अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे रहे। लेकिन बादल बरसे नहीं। वहीं किसान भी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ताकि जिन फसलों की बुवाई की जा चुकी है उन्हें जलने से बचाया जा सकें। साथ ही जहां बुवाई नहीं हुई है वहां समय रहते बुवाई की जा सकें।
फसलों को नुकसान होने की आशंका
इस बार किसानों को बंपर पैदावार की उम्मीद थी। लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा है। एक तरफ बारिश नहीं हो रही है तो दूसरी तरफ हवाएं चलने से फसलों को नुकसान की संभावना है। जिले भर में इस बार मानसून की बारिश कम हुई है। ऐसे में किसान चिंतित है। पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखे तो जिले में जुलाई तक औसत से अधिक बारिश हुई थी। लेकिन इस बार औसत 215 एमएम के मुकाबले 143 एमएम औसत बारिश हुई है। जिसका असर खरीफ बुवाई पर पड़ा है। इस बार 7.53 लाख हेक्टेयर पर खरीफ बुवाई के लक्ष्य के मुकाबले 75 प्रतिशत बुवाई हुई है। मुख्य रूप से बारानी भूमि पर बुवाई प्रभावित हो रही है।
चार दिन मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पश्चिमी जिले जैसलमेर में चार दिन बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। 14 अगस्त के बंगाल की खाड़ी से आने पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments