![]()
धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे में सफाई कर्मचारियों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे में सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भूमिया मठ मोहल्ले में हुई मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
घटना के अनुसार सफाई कर्मचारी कचरा कलेक्शन गाड़ी लेकर भूमिया मठ मोहल्ले में सफाई कार्य के लिए गए थे। वहां कुछ लोगों ने ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
इस घटना से नाराज सफाई कर्मचारी गंदगी से भरी ट्रॉलियों को लेकर उपखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है। तो वे सफाई कार्य का बहिष्कार करेंगे। इससे कस्बे में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
प्रशासन अब इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार अनुचित है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments