☜ Click Here to Star Rating


मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने किया केवलादेव घना पक्षी विहार का निरिक्षण।

मुख्य सचिव सुधांशु पंत आज भरतपुर के दौरे पर रहे। उन्होंने आरबीएम अपस्ताल में ऑर्थोपेडिक वार्ड में गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। CS ने कहा कि अस्पताल के बाथरूमों में सुधार की गुंजाईश है। गंदगी से इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके बाद मुख्य सचिव ने C

.

RBM की सफाई व्यवस्था को देख CS ने जताई नाराजगी

मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने कहा कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं है। बाथरूम की व्यवस्था भी काफी ख़राब है। उसमें बहुत सुधार की गुंजाईश है। अस्पताल जैसी जगह साफ़ सफाई अच्छी होनी चाहिए। सफाई नहीं होगी तो, इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। बाकी जो डॉक्टर्स बगेरा है वह अपने हिसाब से प्रयास कर रहे हैं। मेरा मानना है की साफ़ सफाई में सुधार किया जा सकता है। आरबीएम अस्पताल में नया ब्लॉक बना है। सरकार ने इसमें 150 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हम आशा करते हैं कि छोटी मोती परेशानियां आ रहीं हैं उन्हें दूर करके जल्द ही इसको शुरू कर दिया जाएगा। जिससे आमजन को इसका लाभ मिल सके।

मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने गंगा मंदिर का किया निरीक्षण।

मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने गंगा मंदिर का किया निरीक्षण।

भरतपुर में चल रहे कई बड़े प्रोजेक्ट

आज शहर का भौतिक निरिक्षण किया है। भौतिक निरीक्षण में भौतिक प्रगति नजर आती है। बाकी चीजें बैठकर आपस में डिस्कस कर तय होंगी लेकिन, बहुत बड़े-बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। सम्बंधित एजेंसी पूरी तरह प्रयासरत हैं कि जल्द ही काम पूरा करने की तरफ ले जाए। जिससे प्रोजेक्ट एक उपयोग शुरू हो सके। भरतपुर ऐतिहासिक नगरी है। यहां के पुराना हेरिटेज को स्टोर करके उसका आगे और विकास करने का प्रशासन प्रयास कर रहा है।

CFCD के चल रहे काम को लेकर मुख्य सचिव सुधांशु पंत नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई से बात करते हुए।

CFCD के चल रहे काम को लेकर मुख्य सचिव सुधांशु पंत नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई से बात करते हुए।

CFCD का भी किया निरीक्षण

गोवर्धन की परिक्रमा लगाने के बाद कल रात वह भरतपुर पहुंचे। जिसके बाद आज सुबह केवलादेव घना पक्षी विहार पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर कमाल चौधरी, BDA आयुक्त कनिष्क कटारिया, एसपी दिवंत आनंद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्य सचिव RBM अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ऑर्थोपेडिक वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की सफाई व्यवस्था देखकर नाराजगी जाहिर कि, इसके बाद वह शहर के जघीना गेट इलाके में पहुंचे। वहां उन्होंने सिटी फ्लड कंट्रोल ड्रेन के बारे में अधिकारियों से बात कि, उसके बाद उन्होंने लोहागढ़ किला, बिहारी जी परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण का निरिक्षण किया। वहां से वह बिहारी जी मंदिर और गंगा मंदिर पहुंचे। मुख्य सचिव ने दोनों मंदिरों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से बात की।

CS ने बिहारी जी मंदिर के चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

CS ने बिहारी जी मंदिर के चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading