![]()
दौसा में बावड़ी में डूबने से युवक की मौत हो गई।
दौसा कोतवाली थाना क्षेत्र में छोटी दौसा में स्थित प्राचीन बावड़ी में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटनाक्रम रविवार दोपहर का है, जहां बावड़ी किनारे कपड़े रखे देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई और सिविल डिफेंस की टीम को भी मौ
पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी रिंकू शर्मा (28) के कपड़े जब लोगों ने बावड़ी किनारे रखे देखे तो डूबने की आशंका व्यक्त की और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सुधीर उपाध्याय मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। जहां बड़ी तादात में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
युवक की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। संभवतया युवक पानी में तैरना नहीं जानता था और नहाने के लिए बावड़ी में उतर गया। जिसके चलते वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments