![]()
खैरथल-तिजारा जिले के शहरी क्षेत्रों में 7 अक्टूबर को शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य विभिन्न नगर निकायों के वार्डों और गांवों में नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।
नगर परिषद खैरथल के वार्ड 25, 27 और ग्राम लिसाना, नांगल मोजिया, रायपुर मेवान के लिए अंबेडकर धर्मशाला, किशनगढ़बास रोड, नांगल मोजिया में शिविर लगेगा।
इसी क्रम में नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड 34, 35, 36 के लिए नगर परिषद भिवाड़ी कार्यालय में शिविर आयोजित होगा। नगर परिषद तिजारा के वार्ड नंबर 1 से 25 तक के लिए फॉलो-अप शिविर नगर परिषद तिजारा के सभागार में लगाया जाएगा।
इसके अलावा नगर पालिका मुंडावर के वार्ड 6, 7 के लिए नगर पालिका मुंडावर कार्यालय में, नगर पालिका टपूकड़ा के वार्ड नंबर 1 से 5 के लिए नगर पालिका टपूकड़ा कार्यालय में, और नगर पालिका किशनगढ़बास के वार्ड 23, 24 के लिए गरीब नाथ मंदिर, किशनगढ़बास में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments