☜ Click Here to Star Rating


अजमेर नगर निगम क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर-2025 की शुरूआत आज से हो गई। पहले दिन वार्ड 44 से 47 तक का धोलाभाटा सामुदायिक भवन में शिविर हुआ और शिविर में अपनी समस्या व काम लेकर आए कईंयों को राहत मिली।

.

स्पीकर वासुदेव देवनानी ने भी शिविर का अवलोकन किया और सम्बोधित करते हुए अफसरों व कार्मिकों से कहा कि जो लोग शिविर में आ रहे है, उनको राहत मिले। उनको टाले नहीं बल्कि उनके जो भी कमियां है, उसे अच्छे से बताए और काम कर राहत देने का प्रयास करें।

इस दौरान देवनानी ने कहा कि ऐसे शिविर के आयोजन से सभी अफसर कार्मिक एक ही जगह मिल जाते है और मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समस्त सेवायें उपलब्ध करवाना और इससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।

इस दौरान नगर निगम मेयर ब्रजलता हाड़ा, डिप्टी मेयर नीरज जैन, नगर निगम आयुक्त देशलदान सहित अन्य अफसर-कार्मिक मौजूद थे। कल गुरुवार को भी वार्ड संख्या 51, 52, 53 का शिविर यहां पर ही आयोजित होगा।

स्पीकर देवनानी व अन्य ने आवेदकों को सहायता राशि का चेक सौंपा।

स्पीकर देवनानी व अन्य ने आवेदकों को सहायता राशि का चेक सौंपा।

ये हो रहे शिविर में काम

  • शिविर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लाइट लगाना, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्क की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर के काम
  • कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे, स्टेट ग्रांट, कच्ची बस्ती, 69-ए, कृषि भूमि, भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामांत्रण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाईसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजिस्ट्रेशन, उप-विभाजन-एकीकरण
  • लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन तथा एसबीएम 2.0 के अन्तर्गत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन
शहरी सेवा शिविर में आए लोगों की भीड़ व मौजूद अफसर कार्मिक।

शहरी सेवा शिविर में आए लोगों की भीड़ व मौजूद अफसर कार्मिक।

यहां देखे शिविर की डेट, जगह, वार्ड संख्या

शिविर की डेटशिविर स्थलवार्ड संख्या
17 सितम्बर

धोलाभाटा सामुदायिक भवन

44, 45, 46, 47
18 सितम्बरधोलाभाटा सामुदायिक भवन51, 52, 53
19 सितम्बरआनासागर एस. टी. पी. परिसर पुष्कर रोड1, 2, 3, 4
20 सितम्बरआनासागर एस. टी. पी. परिसर पुष्कर रोड5, 6, 71, 80
23 सितम्बरनगर निगम कार्यालय, पुराना भवन7, 8, 9, 10, 11, 12
24 सितम्बरनगर निगम कार्यालय, पुराना भवन13, 14, 15, 16
25 सितम्बरनाका मदार शॉपिंग सेन्टर54, 55, 56
26 सितम्बररा.उ.मा.वि. तोपदड़ा के पास57, 58, 59
27 सितम्बरलिबर्टी शोरूम के सामने, वैशाली नगर74, 75, 76, 77, 78, 79
29 सितम्बरकिसान भवन, ब्यावर रोड26, 27, 28, 29, 30
1 अक्टूबरकिसान भवन, ब्यावर रोड31, 32, 33, 34
3 अक्टूबरशास्त्री नगर, शॉपिंग सेन्टर64, 65, 66
4 अक्टूबरशास्त्री नगर, शॉपिंग सेन्टर67, 72, 73
5 अक्टूबरसामुदायिक भवन, भगवान गंज17, 18, 19, 20, 21
6 अक्टूबरसामुदायिक भवन, भगवान गंज22, 23, 24, 25
7 अक्टूबररा.उ.मा.वि. मंगलचंद सकलेचा, जयपुर रोड60, 61, 62, 63
8 अक्टूबरअलवर गेट थाने के पास41, 42, 43
9 अक्टूबरअलवर गेट थाने के पास48, 49, 40
11 अक्टूबरआदर्श नगर पार्क35, 36, 37
13 अक्टूबरआदर्श नगर पार्क38, 39, 40
14 अक्टूबरनगर निगम कार्यालय, पुराना भवन68, 69, 70
15 अक्टूबरनगर निगम कार्यालय, पुराना भवनफॉलोअप कैम्प वार्ड नं. 01 से 25
16 अक्टूबरनगर निगम कार्यालय, पुराना भवनफॉलोअप कैम्प वार्ड नं. 26 से 50
17 अक्टूबरनगर निगम कार्यालय, पुराना भवनफॉलोअप कैम्प वार्ड नं. 51 से 80
स्पीकर देवनानी ने शिविर का अवलोकन कर लोगों से बात भी की।

स्पीकर देवनानी ने शिविर का अवलोकन कर लोगों से बात भी की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading