![]()
सवाई माधोपुर में आसमान में छाए बादल और उगता सूरज
हाल ही में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पूरे राजस्थान में मौसम ने करवट ली और कई जिलों में बारिश देखने को मिली। जिसका असर सवाई माधोपुर जिले में भी स्पष्ट रूप से नजर आया। बीते दिनों हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई, वहीं अब तापमान
मंगलवार सुबह सवाई माधोपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने हल्की ठंडक महसूस की। सुबह के समय हल्की ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। कई लोग सुबह-सुबह टहलने निकले तो शहरवासियों ने सुबह की इस ताजगी भरी ठंडक का आनंद लिया।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश का असर राजस्थान के मैदानी इलाकों पर भी पड़ा है। इसी वजह से सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में रात का तापमान और घटेगा तथा शरद पूर्णिमा के बाद ठंड और बढ़ सकती है।
बारिश से जिले में खेतीबाड़ी को भी लाभ हुआ है। खेतों में नमी बढ़ने से किसानों को रबी फसलों की बुवाई की तैयारी में सुविधा मिलेगी। सवाई माधोपुर में अब गर्मी की जगह धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक दे दी है और मौसम में यह बदलाव लोगों के लिए राहत और सुकून लेकर आया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments