![]()
हनुमानगढ़ के जंक्शन थाने में भाजपा नेता ने दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
हनुमानगढ़ में एक दंपती ने भाजपा नेता से घरेलू जरूरतों के लिए 50 हजार रुपए उधार लिए। दंपती ने तीन किश्तों में केवल 18 हजार रुपए लौटाए। शेष राशि के लिए लंबे समय तक टालमटोल करने के बाद अब उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया है।
भाजपा नेता विकास गुप्ता ने कोर्ट के माध्यम से जंक्शन पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। विकास गुप्ता दुर्गा कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ललिता और उनके पति रोहिताश जाट से उनकी पहले से जान-पहचान थी।
जनवरी 2017 में दंपती ने घरेलू जरूरतों का हवाला देते हुए विकास गुप्ता से 50 हजार रुपए उधार मांगे। गुप्ता ने मानवीय आधार पर चेक के जरिए यह राशि दे दी। दंपती ने तीन किश्तों में 18 हजार रुपए लौटा दिए, लेकिन शेष 32 हजार रुपए आज तक नहीं लौटाए।
विकास गुप्ता ने कई बार पैसों के लिए दंपती के घर जाने की कोशिश की। दंपती या तो घर पर नहीं मिलते या आर्थिक तंगी का हवाला देकर समय मांगते रहे। हाल ही में जब गुप्ता ने फिर पैसों की मांग की, तो दंपती ने राशि लौटाने से साफ इनकार कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई कृष्णलाल को सौंपी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments