नागौर में स्थित रतन बहन गवर्नमेंट गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ(रेसला) की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। जिला कार्यकारिणी के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी मानाराम पचार, सहायक चुनाव अधिकारी महबूब अली, पर्यवेक्षक सं

चुनाव अधिकारियों के साथ नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन मांजू ने बताया कि राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ(रेसला) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश भी मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी के चुनाव में चैनाराम भादू जिलाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही मेघराज तांडी जिला मंत्री, प्रहलाद सिंह चारण जिला सभाध्यक्ष, हनुमान राम साहू जिला कोषाध्यक्ष और सरोज सहारण जिला महिला मंत्री चुने गए। नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

रेसला नागौर की टीम
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments