☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान के आबूरोड में रविवार शाम को गणपति विसर्जन के दौरान बनास नदी में एक बह गया। किवरली स्थित बनास नदी रपट पर विसर्जन के बाद नहाने उतरे पांच युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए।

.

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चार युवकों को बचा लिया। मगर उमरनी निवासी पिंटू राणा उर्फ बिट्टू (23) गहरे पानी में डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ गणपति विसर्जन के लिए नदी रपट पर आया था।

सूचना मिलते ही तहसीलदार डूंगर मल पुरोहित, सीओ गोमाराम और आबूरोड सदर थानाधिकारी दर्शनसिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने SDRF और गोताखोरों की टीम को बुलाया। देर शाम तक युवक की तलाश जारी रही।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बरसात के कारण नदी में पानी का बहाव तेज था। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद युवकों ने नदी में प्रवेश किया। घटना के बाद उमरनी गांव में शोक का माहौल है। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचकर युवक की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों में बिना सुरक्षा के न जाएं और सावधानी बरतें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading