![]()
24 घंटे में चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा
झुंझुनूं जिले के मण्ड्रेला थाना क्षेत्र के ग्राम बुडानिया में चिरंजीदास महाराज के मेले में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी महिला गोगा देवी (27) को गिरफ्तार कर लिया है। यह त्वरित कार्
पुलिस ने गोगा देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में उसका इस वारदात में शामिल होना सामने आया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान गोगा देवी पत्नी राजेंद्र (27), निवासी शिवबाड़ी, सूरतगढ़, जिला गंगानगर के रूप में हुई है। पुलिस अब उससे वारदात में शामिल अन्य महिलाओं और चोरी किए गए सामान के बारे में पूछताछ कर रही है।
ग्रामीणों ने की पुलिस की सराहना
मेले में हुई इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश था, लेकिन पुलिस की त्वरित और सफल कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में सुरक्षा और कड़ी निगरानी बहुत आवश्यक है।
यह थी वारदात
घटना 7 सितंबर, 2025 को हुई थी। बुडानिया निवासी संदीप कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी ललिता देवी मेले में गई थीं। शाम करीब 5 बजे मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान एक महिला ने उनकी सोने की चेन छीन ली और भागने लगी। इस दौरान उसके साथ दो-तीन अन्य महिलाएं भी थीं, जो भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गईं। छीनी गई चेन का वजन 16.333 ग्राम था, जिसकी कीमत करीब पौने दो लाख रुपये बताई गई है। यह चेन ललिता देवी को उनकी शादी में उपहार में मिली थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments