![]()
जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस ने फरवरी माह में लूटी गई चैन का खुलासा करते हुए एक बदमाश को आज गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से एक सोने की चैन भी रिकवर कर ली हैं। आरोपी थाना इलाके में जय जवान कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से चैन लूट की वारदात
डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि बजाज नगर थाना इलाके में फरवरी में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात करने वाले बदमाश को पकड़ने के लिए टीम को निर्देश दिये। जिस पर पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेजों की जांच कर संदिग्धों से गहनता से पूछताछ शुरू की। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने रामचरण उर्फ चरणजीत उर्फ चरण उर्फ चरणा उर्फ चिरंजी बागरिया (20) पुत्र नौरत बागरिया निवासी गांव पीणाच थाना फागी जयपुर हाल खानाबदोश बान्यावाली थाना मुहाना को जेल से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि वह लूटी गई सोने की चैन को दौसा के एक सुनार रतन सोनी को बेचता था। जिस पर दौसा से सुनार रतन सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी सुनहार से पुलिस टीम ने लुटे गए सोने की चैन सहित कई उपकरण रिकवर किये हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments