घटना को लेकर जानकारी जुटाती पुलिस।
चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के भगवतगढ़ कस्बे में घर के बाहर एक अधेड़ का शव पेड़ के नीचे झूलता हुआ मिला। सूचना के बाद भगवतगढ़ चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर चौथ का बरवाड़ा CHC लाया गया है। मामले को लेकर मृतक के भाई जगराम
घर अकेला रहता था धनपाल
पुलिस एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार धनपाल मीणा (55) पुत्र हजारी मीणा अपने घर पर अकेला रहता था। गुरुवार सुबह धनपाल के भाई को उसका शव पेड़ के नीचे फंसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद उसने इसकी सूचना लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने ही शव को उतारा। साथ ही शव का पंचनामा किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए चौथ का बरवाड़ा CHC लेकर पहुंची। मामले में मृतक के भाई ने बताया कि जमीन एवं रास्ते को लेकर परिवार में ही विवाद चल रहा था। यह उसी का नतीजा है। दूसरी और पुलिस इसे प्राइमा फेसी से आत्महत्या का मामला मान रही है।

पुलिस के अनुसार प्राइमा फेसी मामला सुसाइड से जुड़ा हुआ लग रहा है।
चौकी प्रभारी मोती सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर चौथ का बरवाड़ा CHC लाया गया है। फिलहाल मामले को लेकर जांच की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री है, जो बाहर होने के कारण अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments