Celebration of Ganesh Visarjan Yatra in Deeg | डीग में गणेश विसर्जन यात्रा का उत्सव: कोली समाज ने डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा – Deeg Information
डीग शहर में कोली समाज ने धूमधाम से निकाली गणेश विसर्जन यात्रा।
डीग शहर में रविवार शाम 7 बजे कोली समाज द्वारा गणेश विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।
.
श्रद्धालुओं ने डीजे बैंड बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया। यात्रा में पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। भक्तों ने गणेश जी महाराज की जय के जोरदार नारे लगाए।
श्रद्धालुओं ने डीजे बैंड बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया।
विसर्जन यात्रा का समापन डीग शहर के कच्चे तालाब में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने धार्मिक परंपरा और उत्सव का संगम दिखाया।
Comments