राजस्थान में अब 6 महीने से काम की उम्र के कुत्तों को पकड़कर नसबंदी नहीं की जाएगी। इसके साथ ही छोटे पिल्लों वाली मादा श्वान को भी नहीं पकड़ा जाएगा। मंगलवार को स्वायत्त शासन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनुपालन में श्वान पकड़ने को लेकर नई 13 सूत्र
स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने बताया- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान सरकार ने कुत्तों को पकड़ने से लेकर उनके नसबंदी और टीकाकरण की 13 सूत्री गाइडलाइन जारी की है। इसे लागू कर प्रदेश के सभी नगर निकायों को अगले 30 दिनों में पालना रिपोर्ट सब्मिट करनी होगी।
जैन ने कहा- ये कदम जन सुरक्षा और पशु कल्याण दोनों को साथ लेकर चलने के उद्देश्य से है। जो रोग-नियंत्रण (टीकाकरण के माध्यम से) जीवों के प्रति करुणा के पालन के लिए आवश्यक है। बता दें कि पिछले दिनों श्वानों के प्रति क्रूरता बरतने वालों को भीलवाड़ा में 6 कर्माचारियों को निलंबित किया गया था।


Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments