करौली के भूमेन्द्र सागर बांध में 2 इंच की पानी की चादर चली।
करौली के सपोटरा में स्थित भूमेन्द्र सागर बांध में लगातार हो रही बारिश से पानी की आवक बढ़ गई है। बांध करीब दो दशक बाद लबालब हुआ है। बांध की पाल से मिट्टी के रिसाव की सूचना मिलते ही प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सपोटरा पुलिस उपाधीक्षक कन्हैयालाल चौधरी, तहसीलदार दिलीप कुमार अग्रवाल और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार अग्रवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम को बांध टूटने की सूचना मिली थी। जांच में यह अफवाह निकली।

भूमेन्द्र सागर बांध में लगातार हो रही बारिश से पानी की आवक बढ़ी।
जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय सिंह के अनुसार बारिश के कारण बांध की पाल पर कटाव हुआ था। विभाग की टीम ने इसे तत्काल ठीक कर दिया। वर्तमान में बांध पूरी तरह सुरक्षित है। बांध पर करीब 2 इंच की पानी की चादर चल रही है।
प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। बांध की नियमित निगरानी की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments