उदयपुर से जयपुर गए कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन की बधाई दी।
राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर उदयपुर में आज कांग्रेस ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।
उदयपुर शहर कांग्रेस के बी ब्लॉक की ओर से राजस्थान प्रदेश सचिव एवं उदयपुर प्रभारी डिंपल कंवर राठौड़ की अगुआई कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने अध्यक्षता की। बी ब्लॉक संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में चार चरणों में मनाया।
प्रथम चरण की शुरुआत प्रातः 9 बोहरा गणेश मंदिर से की गई जहां कांग्रेस बोहरा गणेश मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण टांक महामंत्री दिनेश पालीवाल आदि ने बोहरा गणेश जी को 21 किलो मोदक का भोग लगाकर सभी दर्शनार्थियों को वितरित किया।

उदयपुर शहर कांग्रेस के बी ब्लॉक के कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता।
दिव्यांग बच्चों से कटवाया केक
दूसरे चरण में 11 बजे चित्रकूट नगर स्थित प्रयास संस्थान में मंदबुद्धि बालकों के साथ जन्मदिन मनाया गया। वहां युवा नेता दिनेश डांगी और देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों से केक कटवाया गया। तीसरे चरण में 1 बजे कांग्रेस पन्नाधाय मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर गुर्जर के नेतृत्व में परशुराम चौराहा स्थित अपना घर गोशाला में बीमार गायों को घास और गुड़ खिलाकर सेवा की गई।
दोपहर 3 बजे सुखाडिया मंडल के अध्यक्ष मयंक खमेसरा, अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में हिरणमगरी स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती रोगियों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए।
गायों को हरा चारा खिलाया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिनभर विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कच्ची बस्तियों के बच्चों को स्टेशनरी, फल, बिस्कुट और खाद्य सामग्री वितरित कर की गई। इसके बाद अशोक नगर स्थित मोक्ष मार्ग गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया, जिससे सेवा और संस्कार का संदेश दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. विवेक कटारा ने जयपुर जाकर डोटासरा को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दिनेश श्रीमाली, जयप्रकाश निमावत, किशन डांगी आदि मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments