![]()
फलोदी जिले की मतोड़ा पुलिस ने लैपटॉप चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया लैपटॉप बरामद कर वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। ये घटना 29 सितंबर को भारतमाला रोड पर हुई थी।
मतोड़ा पुलिस थानाधिकारी अमानाराम ने बताया- 30 सितंबर 2025 को संजय चौधरी नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संजय चौधरी ने बताया- वो 29 सितंबर को गंगानगर से एक कार किराए पर लेकर जोधपुर जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे भारतमाला रोड पर मतोड़ा के पास जब वो पानी लेने के लिए नीचे उतरे तो कार चालक उनका लैपटॉप वाला बैग लेकर फरार हो गया।
पीड़ित ने तुरंत चालक को फोन किया लेकिन वो नहीं रुका और लैपटॉप लेकर चला गया। संजय चौधरी की रिपोर्ट पर मतोड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया।
आरोपी पीड़ित को रास्ते में छोड़कर नागौर की तरफ भाग गया था। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा किया और नागौर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रियांशु चौहान पुत्र प्रमोद चौहान निवासी रमाला, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया लैपटॉप बरामद कर लिया है और वारदात में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments