![]()
कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश भोई ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
डूंगरपुर में पंचायतीराज उपचुनाव 2025 के तहत जिला परिषद की सीट संख्या 9 पीठ के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश भोई ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, पूर्व मंत्री डॉ
जिला परिषद की पीठ सीट के साथ-साथ सीमलवाड़ा पंचायत समिति की सीट 16 पर भी 21 अगस्त को उपचुनाव होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
नामांकन के बाद पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने भाजपा और बीएपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां जनता को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में विकास कार्य ठप हो गए हैं।
भगोरा ने कहा कि क्षेत्र के लिए रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण मनरेगा योजना को भाजपा सरकार कमजोर कर रही है। उन्होंने बताया कि लोगों को मनरेगा में रोजगार नहीं मिल रहा है। अगर मिलता भी है तो मजदूरी समय पर नहीं मिलती।
पूर्व सांसद ने दावा किया कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और इस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments