☜ Click Here to Star Rating


चुनाव आयोग अंता सीट पर इस महीने उपचुनाव की घोषणा कर सकता है। इससे पहले अंता सीट पर चुनाव आयोग के निर्देश पर निर्वाचन विभाग ने आज फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। निर्वाचन विभाग ने 1 जुलाई को आधार मानकर वोटर लिस्ट अपडेट का कार्यक्रम चलाने के बाद फाइनल

.

दरअसल, बीजेपी के कंवरलाल मीणा के एसडीएम पर बंदूक तानने के 19 साल पुराने मामले में सजा होने के बाद 1 मई से विधायकी चली गई थी। ​कंवरलाल मीणा को विधायक से हटाने के बाद इस सीट को खाली घोषित किया गया था। अब इस सीट पर नवंबर तक चुनाव करवाए जाने हैं।

अंता में 2.27 लाख वोटर, पुनरीक्षण अभियान में 1136 वोटर बढ़े

अंता में उपचुनावों की तैयारियों के लिए वोटर लिस्ट के अपडेशन अभियान में 1136 वोटर बढ़े हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया- वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन के समय अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,26,227 वोटर थे, जिसमें 1,15,982 पुरूष, 1,10,241 महिला और 4 अन्य वोटर थे। एक अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन के वक्त अंता में 2,27,563 वोटर हैं जिनमें 1,16,405 पुरूष, 1,11,154 महिला और 4 अन्य वोटर हैं।

कंवरलाल मीणा ने राज्यपाल के पास भी सजा माफी के लिए दया याचिका लगा रखी है।

कंवरलाल मीणा ने राज्यपाल के पास भी सजा माफी के लिए दया याचिका लगा रखी है।

कंवरलाल मीणा ने राज्यपाल के पास भी लगा रखी है दया याचिका

कंवरलाल मीणा को सजा होने के बाद विधायकी जा चुकी है। कंवरलाल मीणा ने राज्यपाल के पास भी सजा माफी के लिए दया याचिका लगा रखी है। अगर राज्यपाल से सजा माफ या कम हो जाती है तो विधायकी बहाल हो सकती है। लेकिन इसमें कई कानूनी और संवैधानिक पेच भी हैं।

अंता सीट पर उपचुनाव के सियासी मायने, सरकार के पर्सेप्शन के लिहाज से अहम

अंता सीट पर होने वाले उपचुनाव सरकार के पर्सेप्शन के लिए अहम होंगे। कंवरलाल मीणा ने 2023 में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया को हराकर अंता से चुनाव जीता था। कंवरलाल मीणा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नजदीकी माने जाते हैं। इस सीट पर कांग्रेस फिर से प्रमोद जैन भाया को टिकट दे सकती है। बीजेपी में कंवरलाल मीणा के परिवार से टिकट दिया जा सकता है। नरेश मीणा भी यहां से उपचुनाव में निर्दलीय लड़ सकते हैं। इस सीट का नतीजा सरकार का नरेटिव सेट करने में अहम भूमिका निभाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading