![]()
चौथ का बरवाड़ा ईसरदा शिवाड रोड पर बियर फैक्ट्री के पास बुधवार सुबह करीब बजे बच्चों से भरी एक निजी बस पलट गई। जिसके चलते कई बच्चों को चोट आई है। साथ ही एक बालक अमन यादव के ज्यादा लगने पर उसे टोंक के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण सड़क के आगे गा
पुलिस एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सीतारामपुर से करीब 50 बच्चों को लेकर बस शिवाड़ के एक निजी विद्यालय में आ रही थी। सुबह करीब 8:30 बजे बस के आगे गए आ जाने के कारण वह अनियंत्रित हो गई। साथ ही सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। जिसके चलते मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान 8 से 10 बालकों को शिवाड़ CHC में ले जाया गया। इन बच्चों में खुशीराम यादव, श्रवण यादव, शिवानी मीणा को ज्यादा चोट आई है, जबकि अन्य को हल्की चोटे आने पर प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। साथ ही एक बालक अमन यादव के ज्यादा लगने के कारण उसे टोंक रेफर कर दिया गया है। इस दौरान ग्रामीणों में भी नाराजगी देखने को मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे बड़ी संख्या में ट्रक खड़े होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो जाते हैं।
ग्रामीणों ने जाम लगाया, ट्रकों की हवा निकाली
घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर बड़ी संख्या में बजरी के ट्रक चलते हैं। जिसके चलते आवागमन में परेशानी हो रही है। ऐसे में बजरी के ट्रैकों को बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। साथ ही कुछ ट्रैकों की हवा भी निकाल दी है। इस दौरान मौके पर पुलिस के अधिकारी लोगों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments