![]()
करौली में मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
करौली में करीब 19 साल के लंबे अंतराल के बाद विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में आयोजित इस ऐतिहासिक उत्सव को देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान, 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर भगवान राम की सत्
नगर परिषद ने विजयादशमी के इस खास अवसर को विशेष लाइटिंग और शानदार आतिशबाजी के साथ यादगार बनाया। आयोजन स्थल पर भगवान राम का भव्य दरबार सजाया गया, जिसकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। करौली में यह उत्सव वर्ष 2006 के बाद पहली बार आयोजित हुआ, जिससे शहरवासियों में नया उत्साह देखा गया।
इस भव्य आयोजन में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रोहिणी देवी, नगर परिषद सभापति डॉ. राजरानी शर्मा, भाजपा नेता सुशील शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, पूर्व विधायक की पुत्रवधू गौरांबी और लोकसभा प्रत्याशी रहीं इंदु देवी जाटव सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। प्रशासनिक अधिकारियों में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसडीएम और कार्यवाहक आयुक्त प्रेम राज भी उपस्थित थे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए करौली एसपी लोकेश सोनवाल, एएसपी गुमनाराम और थाना अधिकारी की निगरानी में 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिन्होंने हजारों की भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखी। रावण के पुतले का दहन होते ही, पूरा स्टेडियम ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक था। यह आयोजन करौली के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना बन गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments