☜ Click Here to Star Rating


झालावाड़ के दशहरा मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतला दहन को देखने लोग उमड़े।

झालावाड़ के दशहरा मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। राड़ी के बालाजी मंदिर के पास स्थित इस मैदान पर दशहरे का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी यह पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

.

कार्यक्रम में कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इससे पहले शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंशापूर्ण बालाजी मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रावण दहन स्थल पहुंची। इसमें अखाड़े के पहलवानों ने अपने करतब दिखाए, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में शहरवासी शोभायात्रा में शामिल हुए।

रावण दहन स्थल पर भगवान राम ने रावण दहन की परंपरा निभाई। सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एडीएम अजय भार्गव, एसडीएम अभिषेक चारण, एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजय जैन, आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा और नगर परिषद आयुक्त नरेंद्र मीणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में झालावाड़ डिप्टी हर्षराज सिंह खरेड़ा शामिल रहे। पार्षद इनाम जफर ने भी इस आयोजन में सहयोग किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading