![]()
भीलवाड़ा शहर के एक सर्राफा व्यापारी के साथ 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने मामला थाने में दर्ज करवाया गया। व्यापारी ने कुछ लोगों के खिलाफ जेवर बनाने के नाम पर सोना हड़पने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
मामला भीमगंज थाना क्षेत्र का है,यहां नागोरी मोहल्ले में रहने वाले सर्राफा व्यापारी विजय पिता श्यामलाल सोनी ने रामीन शेख सहित कुछ लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी जिसमें उसने बताया कि वो धर्मकांटा और सोने चांदी का व्यापारी है। रामीन ने उससे सोना लेकर सोने के दान बनाकर देने का झांसा दिया।
500 ग्राम सोना जेवर बनाने को दिया
तीन महीने महीने पहले उसने अपनी पत्नी और मां के जेवर गलाकर करीब 500 ग्राम फाइन सोना इदरीश शेख और मोनू के सामने दाना ओर मोती बनाने के लिए रामीन को दिया। सोने की कीमत ज्यादा होने से रामीन ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा का चेक दिया और 3 महीने में सोना या 50 लाख रुपए लौटाने का आश्वासन दिया।
सोना मांगा तो टालम-टोल
26 अगस्त को जब व्यापारी ने सोना और दाना वापस मांगे तो उसने टालम टोल किया।अब तक ने सोना लौटाया और ना रुपए दिए। फिलहाल पुलिस ने विजय की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments