![]()
इंदिरा गांधी स्टेडियम के इंडोर हॉल में खेलो इंडिया के तहत अस्मिता बैडमिंटन लीग 2025-26 का समापन हुआ।
धौलपुर के इंदिरा गांधी स्टेडियम के इंडोर हॉल में खेलो इंडिया के तहत अस्मिता बैडमिंटन लीग 2025-26 का समापन हुआ। राजकीय महाविद्यालय धौलपुर की समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रीता सिंह मुख्य अतिथि रहीं।
डॉ. रीता सिंह ने कहा कि आज के समय में स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास में खेलों को महत्वपूर्ण स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपनी पसंद का खेल चुनकर नियमित अभ्यास करने की सलाह दी। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका रश्मि राव ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि राजस्थान बैडमिंटन संघ के नेतृत्व में पांच जिलों में यह लीग आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में मेघा शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता। अंडर-15 में समृद्धि शर्मा ने गोल्ड और ग्रेसी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर-17 में तपस्या को सिल्वर और सुहानी गुप्ता और अफरीदा को ब्रॉन्ज मिला। अंडर-19 वर्ग में नैन वर्मा ने सिल्वर जबकि तपस्या और नव्या बंसल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रंजीत दिवाकर ने किया। जिला बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments