☜ Click Here to Star Rating


गली में दो सांड लड़ते हुए सड़क पर आ गए। किसी के इंतजार में बाइक पर बैठे युवक ने सांडों को देखा तो होश उड़ गए। बाइक को छोड़कर बचने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आगे आए सांड ने सींगों से उछाल कर जमीन पर गिरा दिया और रौंदता हुआ निकल गया। सिर में चोट

.

हादसा सीकर के फतेहपुर में 26 अगस्त को शाम करीब 5.30 बजे हुआ। आज घटना का वीडियो सामने आया है।

पहले तीन तस्वीरों में देखें हमले का घटनाक्रम …

पंचायत धर्मशाला के पास युवक बाइक खड़ी कर किसी के इंतजार में बैठा था।

पंचायत धर्मशाला के पास युवक बाइक खड़ी कर किसी के इंतजार में बैठा था।

गली में पीछे से तेज आवाज आने पर मुड़कर देखने पर दौड़कर आते हुए सांड दिखाई दिए। युवक ने बाइक छोड़कर बचने का प्रयास किया।

गली में पीछे से तेज आवाज आने पर मुड़कर देखने पर दौड़कर आते हुए सांड दिखाई दिए। युवक ने बाइक छोड़कर बचने का प्रयास किया।

युवक बाइक से करीब 10 फीट ही दौड़ पाया था कि सांड ने सींगों से उछालकर जमीन पर पटक दिया और रौंदता हुआ निकल गया।

युवक बाइक से करीब 10 फीट ही दौड़ पाया था कि सांड ने सींगों से उछालकर जमीन पर पटक दिया और रौंदता हुआ निकल गया।

जानकारी के अनुसार, कस्बे की सराफ पंचायत धर्मशाला के पास मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे दो सांड आपस में लड़ते हुए सड़क पर आ गए। इस दौरान वहां मौजूद मिथुन भोजक (36) पुत्र नेमीचंद भोजक अपनी बाइक पर बैठा था। सांडों को लड़ते देख उसने तेजी से बाइक छोड़कर भागने की कोशिश की। करीब दस-बारह कदम दौड़ने के बाद एक सांड उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया।

सांड के हमले से मिथुन के सिर, कंधे और पैरों सहित कई स्थानों पर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को फतेहपुर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई।

सांड के हमले के बाद मिथुन भोजक बेहोश हो गया था। सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई है।

सांड के हमले के बाद मिथुन भोजक बेहोश हो गया था। सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई है।

हमले के बाद बेहोश हुआ युवक, लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

घायल मिथुन भोजक ने बताया- सांड के हमले के बाद मुझे पता नहीं क्या हुआ। स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पहुंचने के बाद मुझे चोटों के बारे में पता चला। मेरे सिर, कंधे और पैरों में चोटें आई है। सांडों का बहुत ज्यादा आतंक हैं। अभी कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।

नगर परिषद सभापति मुस्ताक अहमद नजमी ने बताया-

QuoteImage

आवारा सांडों द्वारा युवक पर हमले की सूचना मिली है। नगर परिषद की टीम लगाकर शहर में घूम रहे आवारा सांडों को गौशाला भेजा जाएगा, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

QuoteImage

आवारा सांड खेतों में घुस रहे किसान नेता, सुरेंद्र सोहू ने बताया-

QuoteImage

आवारा सांडों ने शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्पात मचा रखा है। इसी को लेकर मंगलवार को कई ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इन्हें पकड़कर नंदी शाला में भिजवाने की मांग की। खेतों में घुसने के साथ-साथ सांड ग्रामीणों पर हमला भी कर रहे हैं, जिससे कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं।

QuoteImage

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

लोगों का कहना है कि नगरपरिषद और प्रशासन इन घटनाओं पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। कस्बेवासियों ने मांग की है कि इन आवारा सांडों को पकड़कर नंदीशाला में भेजा जाए, ताकि लोगों की जान-माल को बचाया जा सके और कस्बे में शांति का माहौल बन सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading