जैसलमेर। बार्डर पर ऑपरेशन अलर्ट ले दौरान सरहद पर तैनात।
भारत की पहली रक्षा पंक्ति कहलाए जाने वाली सीमा सुरक्षा बल इन दिनों बार्डर पर ऑपरेशन अलर्ट चला रही है। आजादी के पर्व को देखते हुए 11 अगस्त से इस ऑपरेशन अलर्ट के चलते सीमा सुरक्षा बल बार्डर पर चौकन्नी हो गई है और अपने सभी अधिकारियों व जवानों के साथ सीम
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस, मौसम और तेज आंधियों, बवंडर आदि के समय घुसपैठ की आशंका के चलते यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है, और इस दौरान गश्त बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा नाकों की संख्या में बढ़ोतरी की जाती है। अन्तराष्ट्रीय भारत पाक सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने निगरानी और कड़ी कर दी है।

रात में हथियारों के साथ मुस्तैद BSF का जवान।
सरहद पर बढ़ाई नफरी
भारत-पाक सरहद पर जवानों के साथ अधिकारी भी सीमाओं पर एक तरह से पहरेदारी कर रहे हैं। आम दिनों की तुलना में वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल ने पचास फीसदी नफरी को बॉर्डर पर तैनात कर दिया है। बढ़ी हुई तैनाती कल 17 अगस्त तक कायम रहेगी। बीएसएफ ने इसको ऑपरेशन अलर्ट का नाम दिया है। दरअसल ये ऑपरेशन स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाया जाता है और साथ ही इस मौसम में सीमा पार से घुसपैठ की आशंका बहुत बढ़ जाती है। सीमा पार से कोई भी घुसपैठ और आतंकी घटना नहीं घटे जिसको लेकर बीएसएफ अलर्ट पर है।
बॉर्डर पर हाई अलर्ट
सरहद पर हाई अलर्ट घोषित होने के बाद सीमा सुरक्षा बल के जवान चौकस निगाहों से सीमा को सुरक्षित रखने के जज्बे के साथ पूरी चौकसी बरत रहे हैं। वे रेगिस्तानी इलाकों में गर्मी के बावजूद रात में तारबंदी के पास बंकर बना कर कड़ा पहरा दे रहे हैं ताकि रात में सीमा पार से कोई घुसपैठ जैसी नापाक हरकत ना कर सके। इसके लिए लाइटों से भी तारबंदी पर नज़र रखी जा रही है। मॉडर्न हथियारों के साथ पेट्रोलिंग की जा रही है। अलर्ट के चलते सीमावर्ती थानों की पुलिस भी विशेष निगरानी बरत रही है। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा प्रहरियों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए पाबंद किया गया है।

रेगिस्तानी इलाकों में ऊंटों से होती है नफरी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments