विवाहिता से उसके ही घर में रहने वाले देवर ने डरा-धमका कर कई बार दरिंदगी की। आरोपी खुद में बावजी की आत्मा आने का ढोंग रचता और विवाहिता से कहता कि मेरी खिदमत करो, जैसा कहा वैसा नहीं किया, तो तुम्हारे पति से तलाक करवा दूंगा।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। विवाहिता(28) ने 15 सितंबर को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से आरोपी ने डरा- धमका कर कई बार रेप किया और अश्लील फोटो- वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया- वह संयुक्त परिवार में रहती है। चाचा ससुर का 27 साल का लड़का रिश्ते में उसका देवर लगता है, जो उसके ही घर पर रहता है। आरोपी खुद में बावजी की आत्मा आने की बात कहता है। उसके बाद खिदमत करने के लिए कहता था, ऐसा नहीं करने पर पति से तलाक करवाने की धमकी देता है।
रिपोर्ट में बताया कि आरोपी देवर ने उसे डरा-धमका कर बीते कुछ महीनों में कई बार रेप किया। अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दरिंदगी करता था। साथ ही महिला के मोबाइल से दूसरे लड़कों को अश्लील मैसेज भेजकर उसे बदनाम करने की भी कोशिश की।
जेठानी पर भी गंदी नजर रखने आरोप रिपोर्ट में बताया कि 15 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी देवर ने उसे अपने कमरे में बुलाया। वहां उसके साथ फिर से जबरदस्ती करने लगा। इस पर भागकर घर में दूसरे कमरे में मौजूद अपने सास-ससुर, जेठानी को सारी बात बताई। उन्होंने थाने में रिपोर्ट देने की बात कहीं, जिसके बाद पुलिस को रिपोर्ट सौंपी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी की उसकी जेठानी पर भी बुरी नजर रखता है और उनके साथ भी कई बार गंदी हरकत की है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments