☜ Click Here to Star Rating



अजमेर में शादी के 1 महीने बाद दुल्हन के घर से फरार होने का मामला सामने आया है। लुटेरी दुल्हन घर से करीब 3 लाख के सोने-चांदी के गहने और 50 हजार लेकर फरार हो गई। दलाल ने भी छत्तीसगढ़ की लड़की से शादी करवाने से पहले 348000 हड़प लिए। पीड़ित की ओर से दलाल

.

भिनाय थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित सुरेश की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गुलाबपुरा भीलवाड़ा निवासी भोपाल गर्ग से उसकी मुलाकात हुई थी। भोपाल शादी करवाने के लिए दलाली का करता है। जिसने उसे कहा था कि वह उसकी भी शादी छत्तीसगढ़ की रहने वाली लड़की से करवा देगा। लेकिन शादी करवाने के लिए 348000 की डिमांड की थी। विश्वास में आकर उसने कुछ नगद और कुछ राशि ऑनलाइन भुगतान कर दी थी।

1 महीने बाद दुल्हन जेवर लेकर फरार

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त को किशनगढ़ में दलाल भोपाल ने रिंकी नाम की लड़की से किशनगढ़ में शादी करवा दी। जिसका आधार कार्ड भी उसे दिया था। शादी के पश्चात करीब 1 महीने तक लड़की का व्यवहार ठीक नहीं था। इस बीच लड़की रिंकी उर्फ रिंकू बिना बताए सोने-चांदी के सभी जेवर और 50 हजार लेकर चली गई। जिसकी तलाश की गई उसका कुछ पता नहीं चला।

झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने दलाल भोपाल से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह उसे वापस लेकर आ जाएगा। लेकिन कई बार संपर्क करने पर टालमटोल जवाब दिया। बाद में उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अब दलाल उसे और पैसों की डिमांड कर रहा है। पैसे नहीं देने पर लड़की से झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading