अलवर के जयसमंद में करीब 12 फीट पानी आ गया है।
मौसम केंद्र जयपुर ने 4 सितंबर को 26 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दौसा में आज स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
बुधवार को जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर सहित कुछ जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा। जयपुर में दो घंटे तक मूसलाधार बरसात हुई।झुंझुनूं में एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
झालावाड़ में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। कोटा में लैंडस्लाइड होने से कई घंटे तक रेल ट्रैक प्रभावित रहा। दौसा में तेज बारिश के बीच पुलिस वैन ट्रक से भिड़ गई। दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जयपुर में 4 इंच से ज्यादा बरसात
राजधानी जयपुर में भी कल कई इलाकों में तेज बरसात हुई। तेज बारिश से शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। जयपुर में शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से ट्रैफिक का संचालन प्रभावित रहा।
जयपुर में सबसे ज्यादा बरसात तूंगा में 102MM, आमेर में 60, कोटखावदा में 51, जेएलएन मार्ग पर 50, जमवारामगढ़ में 49, बस्सी में 32MM दर्ज हुई।

अतिभारी बारिश की भी आशंका
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, जयपुर, दमोह, पेंड्रा रोड, संभलपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। एक अन्य ट्रफ हरियाणा-पंजाब के ऊपर से गुजर रही है।
बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम अब तेज होकर वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम में तब्दील हो गया, जो अगले 24 घंटे में ओडिशा होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा में आएगा।
इस सिस्टम के असर से राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिन मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

….
मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
‘मरी हुई नदी’ मचाएगी राजस्थान में तबाही?:30 साल में दूसरी बार बाढ़ का खतरा, सामान्य से दोगुना पानी, 30% कपास की फसल बर्बाद
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments