![]()
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जिला कलेक्टर को लेटर भेजकर सभी गवर्नमेंट स्कूलों का निरीक्षण करवाने को कहा है।
पंचायती राज विभाग व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही जिले के कलेक्टर को लेटर भेजकर जिले के सभी गवर्नमेंट स्कूलों का निरीक्षण करवाने को कहा है।
मंत्री देवासी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भवन असुरक्षित, क्षतिग्रस्त या जर्जर पाए जाएं, उनकी एक विस्तृत सूची तैयार की जाए। इसके बाद इन भवनों के पुनर्निर्माण या मरम्मत के प्रस्ताव बनाने की कार्रवाई शुरू की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यह पता लगाया जाए कि जर्जर भवनों का निर्माण किस मद से किया जा सकता है। अगर कोई जर्जर भवन विभागीय योजनाओं के अंतर्गत बनाया जा सकता है, तो उसकी सूची अलग से भेजी जाए।
राज्यमंत्री ने कहा कि जिन जर्जर भवनों का निर्माण विभागीय योजनाओं से संभव नहीं है, उनके लिए विधायक कोष या सांसद कोष का उपयोग किया जा सकता है। इस संबंध में भी विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शिक्षा के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments