![]()
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक व महिला के बीच लव अफेयर था, लेकिन बाद में महिला का संपर्क किसी अन्य युवक का हो गया। मृतक व आरोपी दोनों एक साथ आने पर विवाद हो गया। फिलहाल प
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को 2025 को सुबह सूचना मिली थी कि पचपदरा थाना इलाके के गांव जामतनगर, सांगड़ी नाडी, तहसील पाटौदी में बरगत खान पुत्र सुभान खान निवासी जामतनगर, पचपदरा की लाश मिली है। सूचना मिलने पर पचपदरा थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता व डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल इलाके में कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू किए। वहीं मौके से सबूत जुटाए गए।
रिपोर्ट पर किया मामला दर्ज
मृतक के बेटे पठान खां ने पचपदरा पुलिस को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि रात में मेरे पिता घर पर सोए थे। लेकिन सुबह घर पर नहीं मिले। तलाश करने पर पिताजी की लाश हरिसिंह के खेत में मिली। उसके सिर पर चोट लगी हुई थी। किसी व्यक्ति ने मेरे पिता का मर्डर कर शव को घसीटकर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की
एसपी रमेश कुमार ने बताया- मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें बनाई गई। मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर मौत के वास्तवित कारणों की जानकारी ली गई। घटना स्थल से तकनीकी समेत सबूत इकट्ठे कर विश्लेषण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। घटना स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर पास की ढाणी की तरफ से मृतक बरगत खां की लाश को घसीटते के निशान मिलने पर संदिग्ध रसाल कंवर पत्नी कानसिंह निवासी जामतनगर, सांगरानाडी तहसील पचपदरा को डिटेन किया गया।
लव अफेयर बना मौत का कारण
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रसाल कंवर के मृतक बरगत खान से प्रेम संबंध थे। घटना की रात (14 सितंबर) को रसाल कंवर ने बरगत खान को आने से मना कर अपने घर पर अन्य प्रेमी जैफू खान को बुलाया। इस दौरान बरगत खान अचानक रसाल कंवर की ढाणी में आ पहुंचा। रसाल कंवर को जैफू खान के देखकर बरगत खान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान जैफू खान ने लाठी से सिर पर हमला कर दिया। जिससे बरगत खान की मौत हो गई।
पुलिस को गुमराह करने के लिए बॉडी को डाल खेत में
घटना को छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने की नियत से रसाल कंवर व जैफू खान ने मृतक बरगत खान के शव को उठाकर घसीटते हुए पास की ढाणी हरिसंह के खेत में फेंक दिया। पूछताछ में रसाल कंवर (30) पत्नी कानसनिंह निवासी जामतनगर सांगरानाडी पचपदरा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी महिला ने जैफू खान के शामिल होना सामने आया। आरोपी महिला व जैफू खान के बीच घटना के रोज व घटना के बाद लगातार संपर्क होना पाया गया। इस पर आरोपी जैफू खान (23) पुत्र नसीर खान निवासी जामतनगर सांगरानाडी पचपदरा को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद वारदात को कबूल किया। हत्यारे जैफू खान को गिरफ्तार किया गया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments