उदयपुर के खेरवाड़ा ब्लॉक में उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत की गाड़ी के आगे कांग्रेस कार्यकर्ता आ गए और काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया।
उदयपुर के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज उदयपुर के भाजपा सांसद डा. मन्नालाल रावत का आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध कर काले झंडे दिखाए।
बिजली निगम के सहायक अभियंता कार्यालय नयागांव का उद्घाटन करने गए उससे पहले रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक दिया और बाद में उनको काले झंडे बताए। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया।
सांसद आज नयागांव ब्लॉक के छाणी चित्तौड़ा में बिजली निगम के सहायक अभियंता कार्यालय का उदघाटन करने जा रहे थे। रास्ते में ही कांग्रेस जनों ने उनकी गाड़ी रोक कर विरोध किया और नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए।

गाड़ी में सवार उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत।
युवा कांग्रेस के नेता रवि भावा के साथ सांसद मन्नालाल रावत का काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। भावा ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में हुए विकास कार्यों का उदघाटन कर रहे है जबकि ये कार्य तो गहलोत सरकार के समय के है।
भावा ने कहा कि सांसद से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि आज तक अपने सांसद बजट से कोई विकास कार्य खेरवाड़ा विधानसभा में नहीं करवाया है।

बाद में सांसद रावत ने बिजली निगम के सहायक अभियंता कार्यालय का शुभारंभ किया।
भावा ने कहा कि रावत के सांसद बनने के बाद उन्होंने सांसद मद से खेरवाड़ा में कोई काम नहीं कराया और जनता परेशान हो रही है।
इनपुट : हितेष जोशी, खेरवाड़ा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments