![]()
कोटपूतली में 10 इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय को मंजूरी मिल गई है । जिसके बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों में खुशी की लहर है । राज्य सरकार की ओर से ये महत्वपूर्ण कदम कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल की सिफारिश पर उठाया गया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश के मुबातिक, इन स्कूलों में बनेठी के सेठ उमराव लाल बनारिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और देवता के मोहरे लाल शाह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा गोपालपुरा, गोरधनपुरा, फतेहपुरा कलां, कंवरपुरा, पनियाला, भूरी भड़ाज के धालेड़ा, दांतिल और सुजातनगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में भी विज्ञान संकाय शुरू होगा।
इन सभी विद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षा 11वीं और अगले सत्र से कक्षा 12वीं की पढ़ाई शुरू होगी। विधायक हंसराज पटेल ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त किया है।
इस फैसले से गांव और ढाणी के किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में विज्ञान की पढ़ाई के लिए निजी स्कूलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments