☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- चुनाव आयोग अब ‘वोट चोर’ आयोग बन चुका है। खनन माफिया से मिलकर सरिस्का के CTH का दायरा बदला गया है। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे।

.

अलवर शहर में आज ‘स्टॉप वोट चोरी’ स्टिकर लॉन्च के मौके पर जूली ने कहा- बीजेपी के नेता खुद को बचाने के लिए काम नहीं होने का जिम्मेदार कांग्रेस को बताएंगे। कभी ERCP का पानी 2039 तक लाने की बात करेंगे। कभी 2029 की बात करेंगे। शहर का हर व्यक्ति पानी नहीं मिलने से परेशान हैं। गो-तस्कर एसपी के घर के पास से गोवंश उठा ले जाते हैं। ये डबल इंजन की सरकार कब काम करेगी।

देश-दुनिया में हिंदू बहुत कम है। हमारे देश में 80 प्रतिशत हिंदू होते हुए भी खतरे में हैं। माइंस माफिया से मिलकर सरिस्का को बर्बाद करने की प्लानिंग की है। इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। सरिस्का के असित्व को लेकर हम लड़ाई लड़ेंगे। इसे बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 'स्टॉप वोट चोरी' स्टिकर को गाड़ी पर लगाते हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ‘स्टॉप वोट चोरी’ स्टिकर को गाड़ी पर लगाते हुए।

ERCP की DPR जारी करें सरकार नेता प्रतिपक्ष ने कहा- मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी सरकार ने ERCP को राष्ट्रीय परियोजना क्यों नहीं बनाई। एमपी और राजस्थान के सीएम ने ERCP का नाम बदलकर रामसेतू जल योजना कर दिया। इसके अलावा कुछ नहीं किया है।

ईसरदा और नवनेरा बांध कांग्रेस राज में बना है। वन मंत्री संजय शर्मा बता दें कि बीजेपी सरकार आने के बाद बजट का एक रुपया नहीं लगाया। ये तो हेलिकॉप्टर में बैठकर दौरा करने में लगे हैं। ये गलत कह रहे हैं कि कांग्रेस के समय ERCP में अलवर शहर शामिल नहीं था।

CTH मामले को दबाने के लिए खैरथल-तिजारा का नाम बदला नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने जिले का नाम बदलने की बात नहीं की लेकिन CTH के मामले को दबाने के लिए खैरथल-तिजारा का नाम भरथरी कर दिया। इस मामले की पूरी जांच सीबीआई से जांच होनी चाहिए।

भर्तृहरि के नाम से हमने सैनिक स्कूल करने की बात रखी थी। भर्तृहरि कॉरिडोर वहीं पर बनाया जाए लेकिन ये भ्रष्टाचार कर पूज्य देवों का नाम लेकर बचना चाहती है। अलवर की जनता बीजेपी के नेताओं को माफ नहीं करेगी। मैं तो खुद भर्तृहरि बाबा के जयकारे से चुनावों में अपनी बात रखता था लेकिन बीजेपी के नेता गोमाता के नाम पर सत्ता में आए। अब बीफ निर्यात में देश दूसरे नंबर पर आ गया।

चुनाव आयोग ‘वोट चोर’ आयोग बना पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- वोट का हर नागरिक का अधिकार है लेकिन मोदी सरकार उस वोट को भी छीनने में लगी है। अब देश में आंदोलन खड़ा हो गया। आमजन को लग रहा है, उनको वोट का अधिकार भी छीना जा रहा है। सरकार मनमर्जी से एमपी, एमएलए और मंत्री बनाने में लगी। वोट का अधिकार छिन गया तो देश वापस गुलाम हो जाएगा।

जूली ने कहा- मुझे हंसी आती है कि चुनाव आयोग हलफनामा मांगता है। एक तरह से चुनाव आयोग तो ‘चोरी आयोग’ बन चुका है। वैसे तो चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि मतदाता सूची अपडेट रहे। आम आदमी चुनाव आयोग को शिकायत करें तो, उसका जवाब देना चाहिए। यहां चुनाव आयोग ने खुद को बचाने के लिए शपथ-पत्र मांगा गया है लेकिन हम कोर्ट जाएंगे। अब चुनाव आयोग बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम करने में लगा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading